नुक्कड़ सभा आयोजित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने को लेकर तनवीर आलम ने जनता से की अपील।
सतनाम सिंह
सदर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित कर तनवीर आलम ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें बिजली बिल माफी योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली और मैया सम्मान योजना शामिल हैं। तनवीर आलम ने कहा कि मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि दिसंबर में 1000 से बढ़कर 2500 हो जाएगी। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।





