Search

April 19, 2026 7:59 pm

शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र पर करेंगें काम: तनवीर आलम

तनवीर आलम ने जनता को दिया धन्यवाद, जनता के साथ किया विकास का वादा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम की भारी भरकम जीत के बाद, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत जनता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शनिवार को इशाकपुर, फरसा, नवादा, इलामी, तारानगर और मनीरामपुर के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। तनवीर आलम ने कहा कि यह जीत न केवल उनकी या उनकी पार्टी की है, बल्कि यह जनता की है, जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में पाकुड़ विधानसभा से गठबंधन को सबसे बड़ी जीत मिली है, जो जनता के समर्थन का प्रमाण है। ग्रामीणों ने तनवीर आलम को कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार की कमी शामिल हैं। तनवीर आलम ने कहा कि वे इन समस्याओं का जल्द निष्पादन करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर, तनवीर आलम ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनका विश्वास नहीं टूटने देंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान निकालेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!