अमर भगत
अमड़ापाड़ा/पाकुड़ : थाना क्षेत्र के बरमसिया मोड़ के पास पुलिस ने अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे एक टेम्पो को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 57/26, दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ऊपर मांझियारा गांव निवासी कमल किशोर मंडल (पिता सीताराम मंडल) और काठीकुंड थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव निवासी कॉर्नेल टुडू (पिता स्माइल टुडू) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 305(e), 371(2), 317(5), 3(5) तथा कोल माइंस एक्ट की धारा 30(ii) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related Posts

मॉडल’ के नाम पर जर्जर भवन में चल रहा आंगनवाड़ी केंद्र, छज्जे से झड़ रहा प्लास्टर, 40 बच्चों की सुरक्षा दांव पर




