Search

May 4, 2026 4:11 pm

आरसेटी की ओर से आयोजित 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ की ओर से आयोजित 13 दिवसीय कॉस्टयूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 34 महिलाओं को जिला अग्रणी प्रबंधक पाकुड़ धनेश्वर बेसरा और निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिए । श्री बेसरा ने दीदियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने दीदियों को व्यवसाय करने के लिए यथासंभव बैंक से सहायता करने की बात कही। वही श्री मिश्रा ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करने की अपील की,उन्होंने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि होना जरूरी है। कॉस्टयूम ज्वैलरी एक रोजगार परक कार्यक्रम है,इसके तहत दीदियों को चूड़ी, नेकलेस, कानों की बाली कंगन, आभूषण बॉक्स आदि बनाने की जानकारी दी गई। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार वर्धन ने कहा कि दीदियों को कॉस्टयूम ज्वैलरी जैसे हुनर की जानकारी दी गई । इसके अलावा उन्हें प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा, आदि से संबंधित जानकारी दी गई। आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनती है ।प्रशिक्षकों को अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि उनके आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके। आज के कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुदसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी और सावित्री देवी द्वारा किया गया ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक श्रीमती सीता साहा थी।आज के समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय बापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद थे।

img 20240801 wa00197755289089433274562

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!