Search

May 13, 2026 4:00 am

7 वां मनीरामपुर प्रीमियर लीग मैच 2024 का हुआ उद्घाटन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्रखंड स्थित आजाद स्टेडियम (दिग्गी पटाल) मनीरामपुर गांव में सातवां मनीरामपुर प्रीमियर लीग 2024 का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मणिरामपुर पंचायत के मुखिया मजीबुर रहमान व प. कांग्रेस महासचिव उदय लखवानी ने फिता काट कर किया। प्रीमियर लीग 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 23 फरवरी तक चलेगा। जबकि मेगा फाइनल 25 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन मैच नवादा बनाम मनीरामपुर साउथ के बीच खेला गया। सर्वप्रथम मनीरामपुर दक्षिण ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मनीरामपुर दक्षिण ने बल्लेबाजी करते हुए नवादा के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। नवादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में चार विकेट खो कर जल्द ही 164 रन बनाकर जीत हासिल की। खेल का आयोजन सफीकुल आलम और जौहर शेख ने किया जबकि खेल का सफल संचालक – खुर्शीद आलम, मंजारूल इस्लाम, समसुल हक, वाकर आज़म,मोजीबुर रहमान,आनिकुल आलम, नज्में आलम, ईयर सेख, असरफ अली, अंसारुल शेख ने किया।मुख्य अतिथि समाज सेवी सह पत्थर व्यवसाय लुतफुल हक किसी कारणवश नहीं आ पाए। उद्घाटन मैच के मौके अथिति के रूप में मुखिया मजीबुर रहमान, जिला परिषद सदस्य हंजाला शेख, पंचायत समिति सदस्य सैफुद्दीन शेख,उदय लाखवानी, सोनू आलम, किसान पासवान,मोफिज अंसारी आदि उपस्थित थे। 13 फरवरी का मैच मनीरामपुर नार्थ एवं तारापुर के बीच खेला जाएगा।

img 20240212 wa00146964382176152720507

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!