Search

November 21, 2026 9:20 pm

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

हिरणपुर (पाकुड़)। 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी प्रसेनजित मंडल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें 19 नवंबर को लड़की को उसके माता-पिता के हवाले करने पर सहमति बनी थी। लेकिन तय समय पर आरोपी और उसके परिजन अपने वादे से मुकर गए और लड़की को सौंपने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज की गई।
एएसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद नाबालिग के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!