राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): सत्य साईं की 100 वां जन्मजयंती पर निकाले गए प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का आगमन शनिवार को हिरणपुर क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में हुआ। डांगापाड़ा में आगमन होने साथ उपस्थित लोगों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया। वही बाबा को नमन भी किया। जहां सत्य साईं की भजन भी गाया गया व प्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजक कमिटी के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सत्य साईं बाबा की सौवाँ जन्मदिवस पर यह रथ निकाली गई है। वर्ष 2025 को आंध्रप्रदेश स्थित आश्रम से यह रथ निकली है , जो देश के सभी राज्यो को गुजरते हुए झारखण्ड पहुंची है। पाकुड़ जिले में बीते 12 जुलाई को प्रवेश कर गांव गांव में परिक्रमा करते हुए लोगो के बीच सन्देश दी जा रही है। वही भजन की भी प्रस्तुति की जा रही है। यह रथ पतरापाड़ा लिट्टीपाड़ा होते हुए आगे की ओर बढ़ेगी। इस अवसर पर कनभेनर सुभाष भगत , उत्तम भगत , रवि ठाकुर आदि उपस्थित थे।






