प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे डहारलंगी के समीप गुरुवार अहले सुबह एक गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16जी 0965हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेसर से गिट्टी लोड कर बिहार जा रहा था ठीक डहारलंगी के समीप अचानक हाइवा के सामने एक गाय आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे खलासी हनान अंसारी को हल्के फुल्के चोटे आई वही चालक मुसाबेरूल शेख पूरी तरह सुरक्षित है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिट्टी लदा गाड़ी पलटने की सूचना है।किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी है।






