बजरंग पंडित
पाकुड़िया में बंगाली समाज द्वारा एक माह से आयोजित बांग्ला चैतमास संकीर्तन का समापन रविवार को घुलौट कीर्तन के साथ सम्पन्न हुआ । गाजे बाजे के साथ इस संकीर्तन में पाकुड़िया सहित निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के जयपुर, नारायणपुर , सयपुर, सहित अन्य गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धुलौट संकीर्तन का जत्था पूरे पाकुड़िया बाजार में भ्रमण कर संकीर्तन की प्रस्तुति झूमते नाचते हुए किया । मौके पर ग्रामीणों ने कीर्तन मंडलियों का अभिनंदन पुष्प वर्षा कर किया । धुलौट भ्रमण के दौरान रास्ते में जगह जगह पर प्रसाद के रूप में शर्बत व बतासा वितरण किया गया । धुलौट कीर्तन को देख ऐसा लग रहा था जैसे लोग भक्ति सागर में डूबकी लगा रहे थे। इस अवसर पर पाकुड़िया काली मंदिर प्रांगण में शनिवार की रात्रि में पश्चिम बंगाल बहरमपुर के कथावाचीका अनिता दे एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा बंगला संगीतमय भजन एवं प्रवचन की प्रस्तुति की गई । विदित हो कि बंगाली समाज के लोगो द्वारा चैत मास की संक्रांति से कीर्तन का शुभारंभ की गयी थी प्रतिदिन रात्रि में कीर्तन मंडलियों द्वारा घर घर जा कर ,ग्राम भ्रमण कर एक मास तक संकीर्तन की प्रस्तुति की जा रही थी ।






