प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य एनएच रांगा के समीप शनिवार को बाईक चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के पौडैया गांव निवासी सफल मरांडी उम्र 35 वर्ष हिरणपुर बाजार जा रहा था ठीक विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा को साइड देने के चक्कर में गड्ढा में गिर गया और उक्त चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस एएसआई हरेराम यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ शखावत हुसैन द्वारा ईलाज किया गया। इस दौरान डॉ शखावत हुसैन ने बताया कि सफल के सिर पर चोट है जिनके कारण उन्हें बेहतर ईलाज हेतु पाकुड़ रेफर किया गया है। इधर पुलिस छानबीन में जुट गए हैं।





