अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के भाजपा कार्यालय, विभिन्न बुथ, एवं वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन अपने निजी बुथ 229 लाकड़ापहाड़ी मे अटल जंयति को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया। वहीं बन्नोग्राम के वार्ड नंबर 304 अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी अपने निजी आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं संग स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती फोटो पर फूल माला गाना कर जयंती मनाया। भाजपा कार्यालय में अटल जयंति पर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ,जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,मंडल अध्यक्ष विजय भगत,अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष लाल बाबु अंसारी ,विस्तारक संजय दास ,वरिष्ट भाजपाई हृदयानन्द भगत और दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता बारी बारी से अटल बिहारी वाजपेय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हूये चरण बंदन किया।श्री सोरेन अपने अपने संबोधन मे अटल बिहारी बाजपेय के सुशासन कालखण्ड मे देशहित एवं जनहित मे अंतोदय का उत्थान मे किया गया कार्यो का कार्यकर्ताओ के बीच प्रकाश डाला।भारत माता की जय,अटल बिहारी बाजपेय अमर रहे उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





