Search

October 25, 2026 4:38 am

विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल की मनाई गई जयंती।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर बड़ी अलीगंज में स्थित अवस्थी सर के निजी आवास पर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल फेड्रिक हैनीमैन की जयंती होमियोपैथी चिकित्सक डॉ देवकांत ठाकुर के नेतृत्व में मनाई गई। जिसका जिसका उद्घाटन प्रो डॉ कृपा सिंधु अवस्थी के द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रो डॉ कृपा सिंधु अवस्थी ने कहा कि डॉ हैनीमैन के इस चिकित्सा पद्धति से अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का संकल्प लें। डॉ देवकांत ठाकुर ने कहा कि डॉ सेमुअल फेड्रिक हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 में हुआ था। होम्योपैथिक के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि डॉ सैमुअल हैनिमैन के हृदय में मानव कल्याण के लिए तड़प थी। यह पद्धति उसी का परिणाम है।आज होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से विश्व भर के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक पद्धति पूर्णतया सत्यता प्रमाण पर आधारित है। कुशल होम्योपैथिक चिकित्सक से इलाज कराने पर पूर्ण रूप से रोग से छुटकारा मिल जाता है। कोरोना वायरस चेचक, खसरा, बुखार, हृदय, गठिया बाथ, साइटिका, ट्यूमर, पैरालिसिस, खून की कमी, नॉर्मल डिलीवरी, चर्म रोग,जैसे अन्य बीमारियों का काफी सफल इलाज है। मौके पर डॉक्टर दयानन्द पांडेय, मनोज कुमार ठाकुर, (श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ के जिला एसआरपी एवं मेडिकल इंचार्ज,) गोपाल राय, ऋषि अवस्थी,रूपचंद मेहरा, मांझी हसदा, अंकित कुमार,

img 20240410 wa00283914215895718306279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!