Search

May 13, 2026 12:35 pm

प्रखंड प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरक्षण।

प्रखंड प्रमुख ने इलाजरत मरीजों को दिए जाने वाले दवा व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इलाजरत मरीजों को दिए जा रहा दवा व अन्य व्यवस्था की जानकारी लिया। साथ ही मौके पर मौजूद चिकित्सा प्रभारी भरत भूषण भगत से स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, बेड, सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। वहीं प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी, जनरेटर, बेड, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य कर्मियों को देखते हुए चिकित्सा प्रभारी को आश्वासन दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो भी कमी है संबंधित अधिकारी तक बात को रखा जाएगा एवं प्रयास रहेगा की अस्पताल पर किसी भी प्रकार का कमी ना रहे ताकि लोगों को समुचित इलाज प्रखंड अस्पताल पर ही हो।

img 20240606 wa00413943455751289042625

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!