Search

May 4, 2026 12:05 pm

मुखिया ने अबुआ आवास के लाभुक को गृह प्रवेश करा दिया तोहफा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत कार्तिकपड़ा गांव में बुधवार को आंबुआ आवास का कुल 10 लाभुक को मुखिया रोजमेरी मुर्मू ने फिता काट कर गृह प्रवेश कराया। वहीं मुखिया रोजमेरी मुर्मू ने बताया कि कार्तिकपाड़ा गांव के सीमाननी कुनाई को आंबुआ आवास योजना के तहत आवास मिला था। आवास का निर्माण लाभुक द्वारा संपूर्ण कर दिया गया। आज उन लाभुक को गृह प्रवेश करा दिया गया है। साथ ही लाभुक सीमाननी ने सर्व प्रथम सरकार को धन्यवाद दिया। हमलोगों के पास रहने के लिए पक्के का मकान नहीं है। कच्चे मकान में किसी तरह गुजर बसर करते थे। सरकार के मदद से आज हमलोगों के पास पक्का का मकान बन गया।इससे हम सहपरिवर काफी खुश हैं। अब हमलोग पक्का मकान में रहेंगे। मौके पर पंचायत सचिव सुमन सौरभ, रोजगार सेवक अमित मरांडी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!