Search

May 1, 2026 10:55 am

जिला मुख्यालय की सड़कों का हाल बेहाल, आम शहरी हो रहे पैमाल

सुदीप कुमार त्रिवेदी

विकास के पैमाने में हर देश व संबंधित देश के हर राज्य अपनी गतिसकडसखसजससडसडसक तेज करना चाहता है एवं खुद को विकसित देश व राज्य की श्रेणी में खड़ा करना चाहता है । विकास के पैमाने की सबसे महत्वपूर्ण आधार सड़क होती है जो ना केवल दूर दराज इलाकों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती प्रदान करती है । इस लिहाज से देखा जाए तो पूरे एशिया में काले पत्थरों के नाम से मशहूर व करोंडो का राजस्व देने वाला पाकुड़ जिला भी विकास के पैमाने पर खरा उतरना चाहता है और इसके लिए विभागीय कवायद भी होती है लेकिन पाकुड़ जिला मुख्यालय की सड़कें इसमें रोड़ा अटकाती नजर आती हैं क्योकि जिला मुख्यालय की सड़कों पर कई जगह गड्ढे व रोड़ा ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है । पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक, डी ए वी मोड़, धनुषपूजा मुख्य सड़क, सोनाजोड़ी चौक ऐसी कई जगहे है जहाँ की क्षत विक्षत सड़क ना केवल आम राहगीरों को परेशान करती हैं बल्कि विभागीय कुनबों को भी मुँह चिढाती नजर आती है । दूसरी ओर जिला मुख्यालय की सड़कें तयशुदा क्षमता से अधिक वाहनों का भार भी सहती हैं इससे ना केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है अपितु अनावश्यक जाम की समस्या भी सुरसा के मुंह की तरह फैलती जा रही है । ऐसा नही है कि विभाग इस मुद्दे को लेकर चिंतित नही है लेकिन विभागीय चिंता से पहले लोग बाग अपनी चिंता अधिक कर रही है । लोगो को यह समझना होगा कि संबंधित समस्या के समाधान के नाम पर विभाग व प्रशासनिक महकमा को कई अपरिहार्य प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है । तब तक आम लोगों व सड़कों को अपनी इस स्थिति से समझौता करके गुजरना ही होगा, लेकिन पब्लिक है कि मानती ही नहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!