Search

May 2, 2026 7:24 pm

उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, दवा से लेकर डिलीवरी रूम तक परखी व्यवस्था।

अमर भगत

पाकुड़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर और चिकित्सकों की उपलब्धता की गहन समीक्षा करते हुए मरीजों को समय पर पंजीकरण, परामर्श और उपचार सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उपायुक्त ने दवा वितरण केंद्र का जायजा लेकर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं समय पर मिलनी चाहिए और किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के क्रम में आपातकालीन वार्ड, प्रसुति कक्ष, मदर केयर रूम, स्टाफ ड्यूटी कक्ष, आईसीटीसी लैब और कोल्ड चेन रूम की भी जांच की गई। उन्होंने प्रसूता महिलाओं और नवजातों की बेहतर देखभाल, साफ-सफाई और सभी जरूरी सुविधाओं को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहली कड़ी है, इसलिए यहां हर सुविधा मजबूत और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन में जवाबदेही, संवेदनशीलता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिले, यही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

img 20260502 wa00227828994751962965518
img 20260502 wa00193276561606820862944

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!