Search

May 10, 2026 2:45 am

जिला प्रशासन देश का महापर्व “चुनाव” को ले व्यस्त और इधर मालपहाड़ी के जिम्मेदार अवैध परिवहन को ले व्यस्त।

ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्ग खुले, कैसे रुकेगा अवैध खनिज परिवहन,जिम्मेदार का खुल कर साथ

चंदन का टीका लगा मालपहाड़ी की सड़कों को नापते नजर आते है दिन रात जिम्मेदार।

बजरंग पंडित

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में खनिज लोड वाहन की आवागमन के कई रास्ते और हैं, जहां से खनिज का परिवहन होता है। ऐसे में जिला कलेक्टर की मंशानुरूप अवैध खनिज परिवहन पर पूरी तरह से रोकथाम नहीं हो पा रही है। दरअसल हम बात कर रहे है मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की जहां इन दिनों सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहता है।खनन चेक नाका तो सिर्फ खानापूर्ति हेतु रखा गया है।असल खेल तो मालपहाड़ी के जिम्मेदार माइनिंग माफिया से मिल ग्रामीण क्षेत्रों का खूब इस्तेमाल कर रहे है।अवैध परिवहन को लेकर,पहले दिन रात ट्रैक्टर की गड़गड़ाहट सुनाई देती थी, जो अब भी बदसूरत जारी है,अब इन ट्रैक्टर के साथ देने को बड़ी गाडियां 16/18 चक्का भी आ गई है जो ग्रामीण क्षेत्रों का खूब इस्तेमाल दिन रात फुल ओवरलोड गाड़ी का परिचालन से कर रही है।सूत्रों से प्राप्त खबर पर एक ट्रैक्टर और एक बड़ी गाड़ी से प्रति ट्रिप 500/2000 रुपैया वसूला जाता है अवैध परिवहन पर।मंथली अलग और नजराना अलग,गाड़ियों को तो सड़कों पर चलने के लिए एक तरह का टैक्स परिवहन विभाग में लगता है लेकिन मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में जिम्मेदार द्वारा कई तरह का टैक्स वसूला जाता है।मालपानी की आदत ऐसी लगी कि जिम्मेदार की रात की नींद हराम हो गई है।चंदन का सहारा लेकर अवैध परिवहन की खोज में मालपहाड़ी की गलियां खंगालते नजर आते है जिम्मेदार।माइनिंग चालान पाए जाने पर और भी कई नुक्स निकाला जाता है,टैक्स वसूल कर आदेश दिया जाता है भाया चंदन अगली ट्रिप से चालान न लाना हम लोग है अपने सम्मान में आपकी खातिर में स्कॉर्ट कर सुरक्षित आपकी गाड़ी बंगाल बॉर्डर तक छोड़ आएंगे बस नजराना पेश कीजिए जनाब। चंदन, चौकीदार और भी कई रहनुमे है जो चेंगाडांगा मोड़ पर नजर आ जाएंगे जिनका काम जिम्मेदार से बस इशारा प्राप्त करना होता है। आखिर हो क्यों न सबका साथ सबका विकास जो है।

मालपहाड़ी के जिम्मेदार गाड़ी मालिक को भेजते है मुफस्सिल सेटिंग को लेकर

खबर यह भी प्राप्त है सूत्रों से जिम्मेदार अवैध परिवहन करवाने को लेकर गाड़ी मालिक को भेजते है मुफस्सिल किसी माफिया के पास जो पूरे मुफस्सिल और मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध परिवहन पास करवाने को लेकर काफी मशहूर है,जब खाकी हो खुल कर साथ तो हिम्मत कैसे न बढ़े।

img 20240522 wa00101951551462404576083
img 20240522 wa00091611784353269853677

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!