बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव के समीप रविवार रात को बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कसियाडांगाल गांव निवासी किशुन हांसदा बाइक से महेशपुर अपना घर वापस आ रहा था. इसी दरम्यान हाथीमारा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गिर गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल से आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल महेशपुर ले गया. जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपाचर की. घायल बाइक चालक की गंभीर स्थिति देख रैफर कर दिया।





