Search

April 30, 2026 7:21 am

स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक, मनमानी और अव्यवस्था के खिलाफ एकजुट हुआ पूरा महकमा, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन।

पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में स्थित संघ भवन में रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संघों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं और बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी के कथित मनमाने रवैये, कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार और संवादहीनता पर सदस्यों ने कड़ा एतराज जताया। कर्मियों ने नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम में आ रही दिक्कतों, HR पॉलिसी के पालन में अनियमितता और कार्यस्थल पर समन्वय की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। तय हुआ कि सभी बिंदुओं का विस्तृत विवरण तैयार कर संघ के लेटर पैड पर सिविल सर्जन को लिखित रूप से सौंपा जाएगा। बैठक में झारखंड राज्य चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नीलम नीलम मुर्मू, जिला सचिव गोपाल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सृष्टि चरण मोदी, ANM/GNM संघ की जिला अध्यक्ष मर्सिला टुडू, सचिव इंदु ठाकुर, एनएचएम संघ पदाधिकारी प्रताप कुमार, विनोद वर्मा, फहिम अख्तर, पैरामेडिकल कर्मचारी संघ के नवीन कुमार, आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष प्रेमलता हेमब्रम सहित सभी प्रखंडों से आए कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि प्रतिदिन मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!