Search

October 16, 2026 6:26 pm

लेह लद्दाख मजदूरी के लिए गया युवक लापता,परिजन ने थाना में कराया मामला दर्ज।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के दुखु बरमसिया गांव से लेह लद्दाख काम करने गए 20 वर्षीय मजदूर नजरुल साईं का दिल्ली से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत लापता मजदूर की मां मेरिन बीबी ने सोमवार को पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत कर लापता पुत्र की सकुशल बरामदी की गुहार लगाई है। मेरिन बीबी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताई कि आज से दो माह पूर्व उनके पुत्र को डोमनगड़िया गांव का मेट हजरत मियां ने मजदूरी कराने की बात कह कर घर से लेह लद्दाख लेकर गया था । वहां काम में रुचि नहीं लगने के कारण दस दिन पूर्व बिना मजदूरी लिए काम छोड़ कर घर वापसी के लिए भाग निकला । इसकी जानकारी उसने मां को फोन पर दी थी और बताया था कि वह लेह लद्दाख से जम्मू,दिल्ली और जसीडीह होते हुए घर वापस के लिए लौट रहा है। इसी बीच लौटने के क्रम में एक सप्ताह पूर्व वह दिल्ली स्टेशन तक लौटा इसके बाद अब तक वह न ही लौट कर घर आया और न ही उसका फोन ही आया। वह कहां और किस हालत में है स्वजनो को कोई खबर नहीं है। एक सप्ताह बाद भी पुत्र का घर वापसी नहीं होने पर स्वजन काफी चिंतित है और पुलिस प्रशासन से खोजबीन की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!