Search

May 13, 2026 12:49 am

फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष ने किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत लागडुम में मून लाइट क्लब लागडुम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतिम दिन फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट व संथाली कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार देर शाम को जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने किया। तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में 32 टीम के बीच टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फाइनल में विजेता टीम मुर्मू स्टार मांझी टोला को पुरस्कार के रूप में एक बड़ा खस्सी जिप अध्यक्ष के हाथों प्रदान की गई ।वहीं उपविजेता टीम एफ सी कराम स्टार को छोटा खस्सी पुरस्कार के रूप में दी गई।इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में हार जीत लगा रहता है। खिलाड़ियों को खेल के मैदान में खेल की भावना से अपनी खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार गंभीर है,जिला स्तर पर फुटबॉल खेल के लिए ट्रेनिंग देने के लिए कोच रखा गया है ,जो खिलाड़ी खेल की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं वह जिला में स्टेडियम में आकर ट्रेनिंग लेकर जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। इसके लिए मैं हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार हूं।कहा कि हमारे संथाली संस्कृति में नृत्य और संगीत का बहुत ही खास महत्व है ,हमारी संस्कृति में नृत्य और गीत जुड़ी हुई है ,इसे बचाएं और बनाए रखना हमारा कर्तव्य और धर्म बनता है।उन्होंने उपस्थित लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में लागडूम पंचायत के मुखिया विमला बास्कि,लुकास मुर्मू, शिवधान हेंब्रम, महेंद्र टुडू ,रविंद्र मरांडी ,क्लब के सचिव चुंडा मुर्मू, अनिल मुर्मू सहित दर्जनों अन्य अतिथि एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

img 20240216 wa00346453713934207141406

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!