Search

May 22, 2026 5:29 am

संगठन सृजन अभियान के तहत झिकारहाटी में कांग्रेस कमेटी का गठन।

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत पाकुड़ सदर प्रखंड के झिकारहाटी पूर्वी पंचायत में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवगठित कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नजरुल शेख को सौंपी गई और उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।।कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक, 20 सूत्री सदस्य मोहम्मद जहीरुल इस्लाम, पंचायत अध्यक्ष नजरुल शेख, मंडल अध्यक्ष असरफुल शेख, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आतिउर रहमान, सोहीदुल इस्लाम, शमीम अख्तर, कबीर शेख, मुकीम शेख और मोजी शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने का एक महाअभियान है, जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त और संगठित बनाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!