Search

May 4, 2026 8:17 pm

गरीब और असहाय मजदूरों के लिए काम करेगी स्कील वॉरियर्स संस्था, लिट्टीपाड़ा में कार्यालय का उद्घाटन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ )तिलकामांझी चौक स्थित एक घर मे रविवार को गैर सरकारी संस्था स्कील वॉरियर्स कार्यालय का उद्घाटन सत्य नारायण कथा कर किया गया!संस्था के फाउंडर एंड सीईओ – ए के पांडे ने कार्यालय उद्घाटन के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा यह संस्था गरीब व् असहाय मजदूरों के लिए कार्य कर रही है!झारखण्ड व बिहार के अधिकतर मजदूर देश हर कोने मे कार्य करने मेट या दलाल के माध्यम से जाता है!जिन्हे किसी भी कम्पनी मे कार्य करने के पश्चात् पुरे महीने की मजदूरी नहीं दी जाती है!तय मजदूरी से 25 फीसदी कम मजदूरी दी जाती है! 25फीसदी राशि मेट ले लेता है!मजदूर को मजदूरी सम्पूर्ण मिले!इसके लिए संस्था पुरे राज्य के मजदूरों के हक़ मे काम करेगी!जिसमे क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का सहयोग के बिना संभव नहीं है!उन्होंने कहा क्षेत्र के मजदूरों के हक के लिए मजफुरो को भी सजग होना पड़ेगा, तभी उनके हक को कोई दलाल नहीं खा पाएगा!मजदूरों को उनके गुणवत्ता के अनुसार से देश के किसी भी कम्पनी मे कार्य दिलानेंका कार्य संस्था करेगी!मोके पर संस्था के राम प्रवेश सिंह, ऑपरेशन मैनेजर दानिएल किस्कू,नवाडीह पंचायत के मुखिया रामधानी मुर्मू, बिचामहल के मुखिया समीर किस्कू, राजेश बर्धन, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!