Search

May 13, 2026 4:48 am

उधार के पैसे माँगे जाने पर मार पीट की घटना को दिया गया अंजाम

पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज

पूर्व परिचय के कारण उधार में बेचे गए पशुधन के पैसे वापस माँगे जाने के कारण पशु क्रेता के द्वारा पशु विक्रेता एवं पशु विक्रेता के पिता के साथ मार पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । घटना की लिखित शिकायत किए जाने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला पाकुड़ मुफ्सिल थाना अंतर्गत रहसपुर का है । मामले की शिकायत करते हुए अपने आवेदन में रहसपुर निवासी सेनाउल शेख, पिता शारजहान शेख ने कहा कि उसने रिश्ते की परिधि में आनेवाले रहसपुर निवासी रफीकुल शेख को गाय उधार में बेचा था, गाय की कीमत बाइस हजार रूपये बताई गई है । उधार मे बेचे गए पशुधन के पैसे की माँग 5 जून को किए जाने पर पशु क्रेता रफीकुल शेख व उसके अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर पशु विक्रेता को गाली गलौज देने लगे एवं विरोध करने पर मार पीट किया एवं सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे शिकायत कर्ता बुरी तरह से घायल हो गया । आवेदन मे आगे बताया गया कि उक्त गाँव के अनारूल शेख ने मामले को थाना मे ना ले जाने की बात कहते हुए गाँव में ही पंचायत किए जाने का सुझाव दिया परंतु उसी दिन शिकायतकर्ता के पिता पर पशु क्रेता रफीकुल शेख व उसके रिश्तेदारों ने उस वक्त हमला कर दिया जब शिकायतकर्ता के पिता शारजहान शेख खस्सी बेचने ईलामी जा रहे थे । इस हमले मे शिकायतकर्ता के पिता शारजहान शेख बुरी तरह से घायल हो गए। अपने पति को बचाने के लिए जब शारजहान शेख की पत्नी रोमिशा बीबी जब अपने बहु हाजेरा बीबी के साथ मौका ए वारदात पर पहुँची तो आवेदन के अनुसार रफीक शेख के द्वारा हाजेरा बीबी के साथ दुर्व्यवहार किया गया एवं अंसारूल शेख़ के द्वारा शिकायतकर्ता के पिता की जेब से 42230 रूपये निकाल लिया गया । पूरी घटना की जानकारी शिकायत कर्ता ने पुलिस को दी, तत्पश्चात पुलिस ने अग्रतर कार्यवाही करते हुए घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा। थाना कांड संख्या 114/24 व भारतीय दंड संहिता की धारा 341/323/325/354(B)/379/307/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!