Search

May 13, 2026 12:34 pm

केनाल में मिट्टी भर भू-माफिया बेच रहे केनाल की जमीन।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ की सरजमीं पर भूमाफिया का मनोबल काफी ऊंचा हुआ पड़ा है,जमीन को लेकर कभी गोली कांड हो जाती है तो कभी अंचल के द्वारा लगाया गया बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया जाता है ऐसा तभी संभव जब विभाग का साथ हो हो क्यों न सबका साथ सबका विकास वाली जो बात है, आए दिन खबर प्रकाशित होती कहीं सरकारी जमीन तो कहीं तालाब भर कर बेचने के फिराक में भूमाफिया,जमीन के मामले को लेकर एक ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है,जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाँचकी से लेकर पश्चिम बंगाल तक जाने वाली सरकारी केनाल जिसका पानी का इस्तेमाल किसान करते आए है कृषि के कार्य के लिए, लेकिन भू माफियाओं की नजर एवं मनोबल इतना बढ़ा कि सरकारी कैनाल में मिट्टी भर प्लाट बना बेचने की तैयारी कर चुके हैं, कई जगहों पर तो केनाल में मिट्टी, पत्थर भरकर प्लॉट को बेच भी दिया गया है और कई जगह कैनाल के ऊपर मिट्टी डालकर कई दुकानें भी खुल चुकी है स्थानीय के द्वारा,और कई दुकानें बनती देखी जा सकती है आजकल इसी केनाल पर। जिससे साफ यही पता चलता है कि जमीन माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिसको देखने से साफ यही पता चलता है कि कहीं ना कहीं अधिकारियों की अनदेखी या लापरवाही कहे या संप्लिप्तता। शुत्रों की माने तो पहले भी कई बार स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस केनल में मिट्टी भरपाई को लेकर विरोध भी किया जा चुका है, कई बार विभागीय कार्यवाही भी हुई है, लेकिन आखिर विभाग करे तो करे क्या। इस संबंध में पाकुड़ अंचल निरीक्षक देवकांत ने बताया की ये मामला विभाग के संज्ञान में है, पहले भी कई बार कार्यवाही हुई है, पुनः इस पर अभियान चलाने की जरूरत है। दरअसल केनल के पीछे रैयती जमीन है जिस पर लोग घर बना रहे है, लेकिन रास्ता एक मात्र केनल ही है, जिसे लोग मनमानी तरीके से केनाल का इस्तेमाल मिट्टी भर सड़क के रूप में कर रहे है अगर इस केनल पर दुकान या घर बनी है, तो निश्चित रूप से विभागीय कार्यवाही होनी तय है। सरकारी जमीन पर कोई भी बिना आदेश का निर्माण कार्य विभाग को स्वीकार्य नहीं जल्द विभागीय करवाई की जाएगी।

img 20240607 wa00064833638072101521479

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!