Search

May 11, 2026 3:14 pm

पाकुड़ में सीआरपीएफ जवान को दी गई अंतिम सलामी,चेन्नई में हुआ था निधन।

बजरंग पंडित

पाकुड़: सीआरपीएफ में तैनात पाकुड़ के नितेश मानु झा का तीन दिन पहले चेन्नई में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. 28 मार्च को नितेश मानु झा का पार्थिव शरीर पाकुड़ लाया गया जहां अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. सीआरपीएफ जवान नितेश के पिता अनिल कुमार झा ने बताया कि कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर नितेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. उन्होंने बताया कि नितेश चेन्नई में तैनात थे. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विक्रम कुमार तिवारी और अन्य अधिकारी व जवान नीतेश के पार्थिव शरीर को लेकर पाकुड़ पहुंचे. नीतेश का शव पहुंचते ही शहरी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. पाकुड़ के लाल अमर रहे के नारे लगाये गए. पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद उनके शव को शिव शीतला मंदिर मुहल्ला स्थित उनके आवास पर ले जाया गया. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मोहल्ले के अलावा पूरे शहरी क्षेत्र से सैकड़ों लोग आवास पर पहुंचे.

img 20240329 wa00253068802082708280158

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!