Search

October 4, 2026 3:30 am

पणन सचिव ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा आलू प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण।

सतनाम सिंह

जिले में आलू की जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं हो तथा जिलेवासियों को उचित मूल्य पर आलू उपलब्ध हो इस बाबत उपायुक्त के निर्देशानुसार पणन सचिव संजय कच्छप ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा आलू प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में तांतीपाड़ा, हरिणडांगा, डेली मार्केट, हाटपाड़ा बाजार में बंगाल से आने वाली आलू खुदरा भाव ₹30 से 32 रूपये प्रति किलोग्राम एवं थोक दर 2600 रूपए एवं 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मे उपलब्ध है। पणन सचिव ने बताया कि जिले में आलू की कोई कमी नहीं है। साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, किसी भी प्रकार के खाद्यान की कालाबाजारी व जमाखोरी के विरुद्ध दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। सभी आमजन से भी उन्होंने अपील किया कि उचित मूल्य पर आलू की खरीदारी करें।

img 20241212 wa00293376884244440316038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!