झंडे फोटो हटाने का दिया निर्देश
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक बीडीओ साइमन मरांडी एवं बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ ने सर्वप्रथम बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को जानकारी देते हुए कहा कि अचारसंहिता पूरे देश में लागू हो चुकी है,सभी को आचार संहिता का अक्षरशः पालन करना और करवाना है । अगर कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र या सरकारी भवनों में कोई भी राजनेता,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री या मंत्री का तस्वीर लगी है तो यथाशीघ्र हटाना सुनिश्चित करें । साथ ही बीडीओ ने एक जून को होने वाली मतदान को लेकर जानकारी दी। एवं लोकसभा चुनाव में लोगों को जागरूक करने को लेकर बीबीपी पेट, ईवीएम का डेमो सभी बीएलओ को दिया गया। साथ ही इस डेमो के माध्यम से लोगों को चुनाव से संबंधित डेमो दिखाकर लोगों को जागरूक करने को कहा साथ ही बैठक में मुख्य रूप से दिव्यांग एवं विशिष्ट मतदाताओं को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ में नही आना पड़ेगा। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा उन्हे उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें वैसे मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। इसको लेकर सभी बीएलओ घर घर जाकर सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण करेंगे। बैठक में बीएलओ के बीच प्रपत्रों 12 घ का भी वितरण किया गया। वही मतदान कार्य की तैयारियो को लेकर वृहत रुप से समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी जवाबदेही के साथ कार्यो का निर्वहन करेंगे। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।






