बजरंग पंडित
पाकुड़िया :- इंडिया गठबंधन की एक बैठक प्रखंड अन्तर्गत मोंगलाबांध स्थित इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के आवासीय कार्यलय में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया बैठक में मुख्य अथिति के रूप में इंडिया गठबंधन समर्थित महेशपुर विधानसभा प्रत्याशी स्टीफन मरांडी उपस्थित हुए बैठक में सभी ने साथ मिलकर और आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया साथ ही सभी संगठनों को साथ लेकर चलने की बातो को श्री मरांडी जी ने कही उन्होंने कहा की ये चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है एक तरफ धनबल है दूसरी तरफ ईमानदारी से काम करने वाले आप जैसे मजबूत कार्यकर्ता है जो हेमन्त सोरेन की विकास की गाड़ी को आगे ले जाने में मदद करेगा इसलिए हम सब मिलकर जनता को राज्य सरकार के कामों को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हंसदाक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्नेस्ट हांसदा, कांग्रेस पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मिया उपाध्यक्ष नकुल राय महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख प्रखण्ड सचिव कमाल अंसारी सदाम शेख सीटू शेख आदिवासी जिला अध्यक्ष बैजनाध कोडा गनी शेख महिला मोर्चा रेखा रानी माल्टो जनता अंसारी केताबुल शेख कारू मिया सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।






