Search

October 25, 2026 3:29 pm

खनन विभाग ने वित्त वर्ष 2023- 24 में 810 करोड़ 90 लाख 76 हजार रुपये राजस्व वसूला।

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड़: वित्तीय वर्ष 2023-24 में पाकुड़ जिला खनन विभाग ने सभी स्रोतों से कुल 810 करोड़ 90 लाख 76 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है. इनमें से 146 करोड़ 8 लाख 53 हजार रुपये केवल पत्थर खनन के राजस्व से प्राप्त हुए हैं.इसके अलावा खनन विभाग ने कोयला खनन में 641 करोड़ 54 लाख 32 हजार रुपये का संग्रह किया है.वही जुर्माना समेत अन्य गतिविधियों में 18 लाख 58 हजार 59 रुपया की वसुली की गई है।इस प्रकार चालू वित्त वर्ष 2023-24 में जिला खनन विभाग ने कुल 810 करोड़ 90 लाख 76 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है.जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत वित्त वर्ष 2022-23 में जो लक्ष्य मिला था उसको पार करते हुए करीब 50 करोड़ रुपये अधिक की राजस्व वसूली हुई है. इस वर्ष भी कोयला खनन से सर्वाधिक राजस्व मिला है,झारखंड में पाकुड जिला का एक अलग ही स्थान है,जहां के खनन व्यवसाई हमेशा सरकार और विभाग के साथ खड़े रहते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!