Search

April 27, 2026 6:04 pm

बदमाशों ने गैस एजेंसी के गार्ड को बंधक बना 7 दर्जन सिलेंडर व 3 लाख नगद ले उड़े, तफ्तीश में जुटी पुलिस।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी में स्थित मेसर्स-विभा इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के गोदाम से बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना कर लुटपाट को अंजाम दिया है।हालांकि मौजूद गार्ड ने काफी संघर्ष किया। बताया जा रहा है 10-12 बदमाशों की के द्वारा बंदुक व धारदार हथियार दिखा गार्ड को बंधक बना लिया गया था।और गोदाम में लूट पाट मचा दिया। गोदाम के कैश काउंटर से करीब तीन लाख रुपए निकाल लिए और गोदाम में रखा करीब 70/80 गैस सिलेंडर पिकअप वैन में लोड कर फरार हो गए।गार्ड के अनुसार बदमाशों की संख्या दस के लगभग थी और बदमाश एक बड़ी पिकअप वैन लेकर आए थे।गोदाम के मालिक ने बताया कि बदमाशों के द्वारा ऑफिस में रखे 3 लाख कैश और अनुमान के मुताबिक 70 से 80 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। तत्पश्चात डकैती की सुचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई।मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20231110 WA0008 IMG 20231110 WA0007 IMG 20231110 WA0010 IMG 20231110 WA0006 IMG 20231110 WA0009

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!