Search

May 10, 2026 9:18 am

विधायक ने कार्यकर्ता‎ओं संग चलाया जनसंपर्क अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- प्रखंड के मधुपुर, शिवरात, जामसोल, बंगाबाड़ी, हान्डरा, घोषपोखर, कमारपोखर, उमापहाड़ी, सहित अन्य गांवों‎ में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से झामुमो के स्टार प्रचारक सह स्थानीय विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी शामिल रहे। जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलकर इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से जिताने का अपील किया गया। विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने कहा कि देश की जनता को पिछले दस वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ निराशा और नकारात्मकता मिली है. महंगाई, बेरोजगारी किसी से छुपी नहीं है. दस साल से तानाशाही शक्तियों और गलत नीतियों वाली मोदी सरकार से देश की आम जनता परेशान है. मोदी सरकार ने जनहित में अपना किया वायदा भुल गया वायदा पूरा नहीं किया. सिर्फ जुमला और झूठ इन लोगों का सहारा है. लेकिन इस बार जनता जाग चुकी है और वोट की चोट देने जा रही है. इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली‎ में बनने जा रही है। साथ में केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,खुरशेद आलम,प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत,झा.यु.मो अध्यक्ष मुनाराम मरांडी, निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,पुर्णेदु कु. विमल,नजरूल इस्लाम,विनोद भगत,विश्वजीत दास,मंटू भगत,रंजीत मंडल,विश्वनाथ मुर्मु,ऐनोस मुर्मू,साहेबराम,सोयलेन,नाजीर,सुनील सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ थे।

img 20240515 wa00143931759193663347434

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!