Search

October 25, 2026 12:16 pm

विधायक ने करोड़ों रूपये की लागत वाली चार आरईओ सड़क और चार पीसीसी सड़क का किया ताबडतोड़ शिलान्यास।

क्षेत्र की विकास मेरी पहली प्राथमिकता: प्रो.मरांडी।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:- महेशपुर विधानसभा विधायक माननीय प्रो.स्टीफन मरांडी ने शनिवार को पाकुडिया प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत‎ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा‎ बनने वाली आलुदाहा कमार टोला से आरईओ पथ तक 1.875 कि.मी. राशि 152.603 लाख, पातपहाड़ी पीडब्लुडी से बथानपहाड़ी शेष भाग 1.255 कि.मी राशि 115.939 लाख, लकड़ापहाड़ी पीडब्लुडी पथ से स्कूल तक 1.365 कि.मी. राशि 120.956 लाख, बासेतकुण्डी पीडब्लुडी से लतारटोला 1.910 कि.मी. राशि 124.360 लाख की लागत से बनने वाली चार आरईओ सड़क तथा अनाबद्ध निधि‎ एवं डीएमएफटी फंड अन्तर्गत ग्रामीण विकास विशेष प्रनंडल पाकुड़ द्वारा पंचायत‎ बन्नोग्राम ग्राम बंगाबाड़ी (हान्डरा टोला) में 23.97 लाख की लागत से पीसीसी पथ निर्माण, पंचायत डोमनगड़िया ग्राम डोमनगड़िया में 20.68 लाख लागत से पीसीसी पथ निर्माण ,पंचायत फुलझींझरी ग्राम सलगाडीह मस्जिद टोला में 24.55 लाख के लागत से पीसीसी पथ निर्माण , पंचायत‎ बनियापसार ग्राम धर्मपुर टोला में 24.92 लाख के लागत से पीसीसी पथ निर्माण कार्य‎ का शिलान्यास नारियल फोड़ व फिता काटकर किया। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ का संबंधित इलाकों में पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न‎ मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। पहले और आज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि पहले के जनप्रतिनिधि अपनी झोली भरने के लिए योजनाएं शुरु करते थे। लेकिन आज हमारी गठबंधन की सरकार द्वारा‎ लोगों की जरुरतों को देख कर विकास योजनाएं शुरू की जा रही है। विकास योजनाओं‎ को देखकर विरोधी दल के लोग घबरा गये‎ है उनके पास कोई जबाब नही है । उन्होंने योजना स्थल पर उपस्थित‎ संवेदको से कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजनाओं को ससमय पुरा करने का काम करेंगे। वर्षों से लंबित प्रखंड वासियों की बहुप्रतीक्षित मांगों को आज सरजमीं पर उतारा गया लोगों में इसे लेकर उत्साह है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को समस्याएं बताई तथा आवेदन दिया। विधायक‎ ने इनके समाधान का भरोसा दिया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,केन्द्रीय कमेटी सदस्य‎ हरिवंश चौबे, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत,जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम,पाकुडिया पंसस गायत्री देवी,झा.यु.मो अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,महेन्द्र टुडू,कालीदास टुडू,कुबराज मरांडी,नजरूल इस्लाम,छोटू भगत,मुखिया अरविंद टुडू,मुसारफ हुसैन,रफाईल मुर्मू,नेजाम अंसारी,विश्वजीत दास,तोहिदुल शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,टिंकू भगत,सोहन टुडू,विश्वनाथ मुर्मू ,नरेश हाँसदा,इस्तयाक अंसारी,सोयलेन,सुनील, सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे।

img 20240316 wa0018693441990907499779
img 20240316 wa0016930164403415086983
img 20240316 wa00158562878092350837500

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!