Search

April 27, 2026 8:40 pm

विधायक ने करोड़ों रूपये की लागत वाली चार योजनाओं‎ का किया शिलान्यास।

क्षेत्र की विकास मेरी पहली प्राथमिकता: प्रो.मरांडी

सतनाम सिंह

पाकुडिया:- महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडीने मंगलवार को डीएमएफटी फंड द्वारा‎ चार योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पाकुडिया प्रखंड के पंचायत‎ पाकुडिया प्लस टू हाई स्कूल में 33.61 लाख की लागत से नवीनिकरण, पंचायत तेतुलिया ग्राम चौकीशाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय‎ में 39.29 लाख लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष‎ निर्माण ,पंचायत बीचपहाड़ी ग्राम झरिया कस्तुरबा गांधी‎ बालिका विद्यालय‎ में 39.15 लाख के लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष‎ निर्माण , पंचायत‎ बन्नोग्राम ग्राम बन्नोग्राम उत्क्रमित उच्च विद्यालय‎ में 38.99 लाख के लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष‎ निर्माण कार्य‎ का शिलान्यास नारियल फोड़ व फिता काटकर किया। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ का संबंधित इलाकों में पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न‎ मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। पहले और आज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि पहले के जनप्रतिनिधि अपनी झोली भरने के लिए योजनाएं शुरु करते थे। लेकिन आज हेमंत सोरेन सरकार द्वारा‎ लोगों की जरुरतों को देख कर विकास योजनाएं शुरू की जा रही है। उन्होंने योजना स्थल पर उपस्थित‎ संवेदको से कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजनाओं को ससमय पुरा करने का काम करेंगे। विद्यालय‎ में वर्ग कक्ष‎ का कमी रहने से छात्रों‎ को पठन पाठन करने में बहुत कठिनाई‎ का सामना करना पड़ता था लेकिन अब अतिरिक्त‎ कक्ष‎ बन जाने से छात्रों‎ को सुविधा होगा हमारी हेमंत सोरेन की सरकार भी राज्य के शिक्षा व्यवस्था और छात्रों‎ के भविष्य को लेकर काफी गंभीर है की यहाँ के छात्रों‎ को अच्छी माहौल में गुणवत्तापुर्ण शिक्षा मिल सकें। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को समस्याएं बताई तथा आवेदन दिया। विधायक‎ ने इनके समाधान का भरोसा दिया। मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,बीडिओ साइमन मरांडी,थाना प्रभारी अभिषेक राय ,विभागीय जेई मनोज कुमार महतो,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रीय कमेटी सदस्य‎ देवीलाल हाँसदाक्, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,पंसस गायत्री देवी ,खुरशेद आलन,देवीधन टुडू,उपाध्यक्ष अशोक भगत,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,जहीरूद्दीन अंसारी,सुबाषिनी मुर्मू,कुबराज मरांडी,जयफुल अंसारी,रफाईल मुर्मू,छोटू भगत,लालबाबू शेख,विनोद भगत,मंटू भगत,तोहिदुल शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,विश्वनाथ मुर्मू ,नरेश हाँसदा,सुनील मुर्मू,नाजीर सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे।

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!