क्षेत्र की विकास मेरी पहली प्राथमिकता: प्रो.मरांडी
सतनाम सिंह
पाकुडिया:- महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने बुधवार को डीएमएफटी फंड द्वारा पाँच योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पाकुडिया प्रखंड के पंचायत खजुरडंगाल गोविंदपुर लतारटोला में 24.51 लाख की लागत से पासीसी सड़क निर्माण पंचायत फुलझींझरी ग्राम फुलझींझरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 39.00 लाख लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण ,पंचायत गणपुरा ग्राम गणपुरा प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय में 38.87 लाख के लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण , पंचायत खाक्सा ग्राम पहाड़ खाक्सा जहरीटोला में 35.68 लाख के लागत से पीसीसी पथ निर्माण पंचायत पलियादहा ग्राम पलियादहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 19.00 लाख की लागत से अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ व फिता काटकर किया। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे विधायक का संबंधित इलाकों में पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। उन्होंने योजना स्थल पर उपस्थित संवेदको से कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजनाओं को ससमय पुरा करने का काम करेंगे। विद्यालय में वर्ग कक्ष का कमी रहने से छात्रों को पठन पाठन करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था लेकिन अब अतिरिक्त कक्ष बन जाने से छात्रों को सुविधा होगा हमारी हेमंत सोरेन की सरकार भी राज्य के शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर काफी गंभीर है की यहाँ के छात्रों को अच्छी माहौल में गुणवत्तापुर्ण शिक्षा मिल सकें इसके लिए सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को समस्याएं बताई तथा आवेदन दिया। विधायक ने इनके समाधान का भरोसा दिया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,विभागीय जेई मनोज कुमार महतो,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रीय कमेटी सदस्य देवीलाल हाँसदाक्, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलन,देवीधन टुडू,उपाध्यक्ष अशोक भगत,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,मुखिया अरविंद टुडू,अली मुहम्मद अंसारी,जहीरूद्दीन अंसारी,सुबाषिनी मुर्मू,मुनीराम मरांडी,कुबराज मरांडी,अजिमुद्दीन अंसारी,जयफुल अंसारी,रफाईल मुर्मू,छोटू भगत,लालबाबू शेख,विनोद भगत,मंटू भगत,तोहिदुल शेख,विनोद भगत,कन्हैया भगत,ऐनोस मुर्मू,विश्वनाथ मुर्मू ,नरेश हाँसदा,सुनील मुर्मू,नाजीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







