Search

May 13, 2026 9:52 am

टी0 एम0 सी0 पाकुड़ जिला कमेटी द्वारा नवनियुक्त झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख का हुआ भव्य स्वागत

सुदीप कुमार त्रिवेदी

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के पाकुड़ जिला कमेटी के द्वारा बुधवार को स्थानीय लड्डू बाबु बागान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पाकुड़ जिला कमिटी के द्वारा नवनियुक्त झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख का भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष का बुके एंव फूल माला पहनाकर स्वागत किया । उक्त स्वागत सम्मान समारोह में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने पार्टी सुप्रीमो -सह- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल सरकार माननीया ममता बनर्जी, झारखंड प्रदेश प्रभारी माननीय मलाई घटक, राष्ट्रीय महासचिव -सह- सांसद माननीय अभिषेक बैनर्जी,माननीय फिलमोन टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड प्रदेश सभी का आभार प्रकट करते हुए उपस्थित पार्टी के तमाम कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन । अपने संबोधन में मोहम्मद असराफुल शेख ने कहा कि झारखंड प्रदेश में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर किया जाएगा, संथाल परगना क्षेत्र आज भी उपेक्षित है जिसके लिए जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर यथा शीघ्र पार्टी की कार्यशैली धरातल पर नजर आएगी । प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2024 के लोक सभा व विधान सभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए यथा शीघ्र बुथ कमेटी,प्रखंड कमेटी,जिला कमेटी एंव प्रदेश कमेटी को सशक्त किया जाएगा । उक्त स्वागत समारोह में जिला सचिव मौलाना अब्दुल करीम, जिला मीडिया प्रभारी मो0 नजीर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मो0 आनिकुल इस्लाम, मो0 ईकबाल अंसारी,सुनील मडै़या, मो0 हबीब अंसारी,कमिशन मराण्डी,मो0 सागीर अंसारी,राजा हांसदा,रामदेव मडै़या,मो0 सनाउल अंसारी,हफीज ताहिर जैसे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240207 wa00455498386952550374471
img 20240207 wa00448989480392588295855

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!