Search

May 10, 2026 5:30 pm

पिकअप वैन के चपेट में आने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त,घायलों की संख्या सात बताई जा रही है।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर( पाकुड़ )हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के बरमसिया गांव निकट रविवार को पिकअप वैन के द्वारा टक्कर मारे जाने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार साहेबगंज जिला अंतर्गत कदमा निवासी एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में रुखसाना बीबी( 30) व मरजीना बीबी( 32) को हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही अन्य पांच लोगों को सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसमे से रुखसाना बीबी की गम्भीर अवस्था देख बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने अन्यत्र रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद पिकअप वैन मौके से भाग निकला ।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना के एएसआई रविन्द्र कुमार द्वारा ऑटो को अपने कब्जे में लिया गया। कदमा निवासी एक ही परिवार के सभी सदस्य ऑटो से रामपुर स्थित एक सगे सम्बन्धी बीमार व्यक्ति को देखने जा रहा था कि पीछे से आ रहे पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया। सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती घायल लोगो की जानकारी नही मिल पाया है। उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घायलों द्वारा थाना में शिकायत नही किया गया था।

picsart 24 04 28 20 56 39 7675705219441307372532
img 20240428 wa00216838594649983133509

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!