Search

May 13, 2026 4:42 am

जामतल्ला के बमबारी में दूसरे पक्ष ने भी कराया मामला दर्ज।

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जामतल्ला में बीते दिन हुई बमबारी को लेकर दूसरे पक्ष ने भी थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। दूसरे पक्ष के आपीसा खातुन पति- डालिम शेख ने थाना में दिए हुए आवेदन में दर्शाया है कि बिते 10 फरवरी समय करीब 12:30 बजे मैं गांव के जलसा से घर आ रही थी तो आजाद शेख और मिठु शेख मुझे गंदी गंदी बात बोलकर टोक रहा था।जब मै आजाद शेख के घर के पास पहुँची तो हम से दोनो बाता बाती करने लगे। मै हल्ला करने लगी तो मेरा भाई तारिकुल शेख और भतिजा रोयेल शेख वहा आये तो उससे भी विवाद होने लगा। इतने मे फइजुद्दीन शेख,मोस्ताक शेख, सोफिकुल शेख,आपेल शेख 5. मोका शेख,आशा शेख श, आजाद शेख,जाकेर शेख, सोफिकुल शेख, मिठु शेख, जाइदुल शेख सभी ग्राम- जामतल्ला थाना- पाकुड़(मु०) जिला-पाकुड़ सभी बम लेकर आये और बम मारने लगे जिससे मेरा भाई तारिकुल शेख और भतिजा रोयेल शेख बुरी तरह जख्मी हो गये। वहा ग्रामिण एकजुट हुए तो उपरोक्त सभी वहा से भाग गये।ग्रामिणो के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल सोनाजोरी लेकर गये। इलाज के बाद आज थाना मे आवेदन दे रही हूँ। मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच चल रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!