Search

October 27, 2026 10:32 pm

धान लोड वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

बाल बाल बचे चालक व उपचालक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा गांव में मंगलवार को धान लदा ट्रक पलटने से चालक व उप चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार ट्रक दराजमाठ पतरापाड़ा से धान लोड कर बड़ा सरसा की ओर जा रहा था ठीक कुछ ही दूरी में पतरापाड़ा गांव में ही चालक ने गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर सका जिससे ट्रक पलट गया। हालाकि किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना है। पुलिस आगे की कारवाई के लिए जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!