Search

April 29, 2026 10:44 pm

‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान का आगाज़, प्रचार रथ हुआ रवाना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ को सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय से प्रचार–जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीडीओ
संजय कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है—सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक सीधे पंचायत स्तर पर पहुँचाना। शिविरों के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण, आवेदन स्वीकारना, जांच और स्वीकृति—सभी प्रक्रियाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि प्रचार रथ का मकसद अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक कर शिविरों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!