Search

May 10, 2026 12:46 pm

सड़क सुरक्षा की टीम ने सड़क दुर्घटना से कैसे बचें,घायलों को कैसे बचाये को लेकर लोगों को किया जागरूक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आम लोगो को सड़क दुर्घटना से कैसे बचे एवं नेक नागरिक बन सड़क दुर्घटना मे घायलों को कैसे बचाये इसको लेकर रविवार को सड़क सुरक्षा के कर्मियों द्वारा थाना परिसर में आमलोगों के साथ बैठक कर जागरूक किया गया । बैठक में परिवहन विभाग पाकुड़ के रितेश कुमार सिंह के द्वारा लोगो को सड़क दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है।इसको लेकर जागरूक किया । साथ ही सड़क दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों को सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा की राशि के बारे मे विस्तार से बताया गया एवं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन परिचालन करने वाले एवं वाहन से संबंधित सभी वैध कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों को सभी कागज दुरुस्त करने को लेकर भी बताया गया । मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी रंजन ने बताया वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान से दुर्घटनाओं में कमी आती है एवं जांच के दौरान जप्त किए गए। सभी वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना होने की संभावनाओं के बारे में जागरूक कर सड़क पर चलने के सही नियम कायदे एवं सभी प्रकार के वाहन परिवहन परिचालन से संबंधित अन्य जानकारी दिया गया।मौके पर लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!