अब्दुल अंसारी
हाई स्कूल सभागार पाकुड़िया में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ साइमन मरांडी, बीईईओ मार्शीला सोरेन एवं उप प्रमुख अर्चना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशला में बताया गया कि पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के नामांकित सभी बच्चो का विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो।जिन बच्चो का अबतक नामांकन नही हो पाया है उनका शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो,अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चो का नामांकन के साथ उपस्थिति सुनिश्चित हो यही स्कूल रुअर अभियान का उद्देश्य है। कार्यशाला में प्रखंड स्तरीय सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक,अध्यक्ष ,सभी पंचायतों के मुखिया सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।





