Search

May 17, 2026 12:04 am

मास्टर माइंड मुन्ना मोबाइल के ऊपर कार्रवाई को लेकर पुलिस की चुप्पी समझ के परे।

प्रतिबंधित मांस खिलाने को लेकर होटल मालिक तारिकुल शेख के साथ भिड़ को उकसाने और मारपीट करने में बताया जा रहा मुन्ना मोबाइल का हाथ।

नगर थाना में इस घटना से पहले भी कई मामलें दर्ज है मुन्ना मोबाइल पर।

सतनाम सिंह

पाकुड प्यादापुर भगत सिंह चौक के समीप बीते कुछ दिनों पहले एक होटल संचालक के द्वारा कुछ युवकों को प्रतिबंधित मांस परोसा गया था, जिसपर संज्ञान लेते हुए पाकुड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के निर्देश पर नगर थाना ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाबजूद आरोपी खुले आम घूमते नजर आ रहे है,आरोपी होटल मालिक बेलडांगा, बांसतल्ला का निवासी है जिसने होटल में खाना खाने आए युवकों पर पोल खुल जाने को लेकर स्थानीय बेलडांगा,प्यादापुर के लोगों की मदद काफी मारा पिटा और घायल कर दिया,जिसमे होटल मालिक तारिकुल शेख, होटल मालिक का लड़का,मुन्ना मोबाइल पास की दवा दुकान का मालिक और भी कई ग्रामीण इकट्ठा होकर खाना खाने आए युवकों को मारा पिटा एवं जानलेवा हमला किया, पीड़ित युवकों के द्वारा नगर थाना में बयान दर्ज करवाने के बाबजूद कई दिनों तक नगर पुलिस विराम मुद्रा में रही,लेकिन आवाज उठाते देख नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और कांड संख्या 101/24 लगाते हुए मामले की तहकीकात को लेकर टीम बनाई गई है।सोचनीय है की खुले आम मारपीट करने वाले की इतनी हिम्मत कैसे हो गई मामला यह भी संज्ञान में आया है कि कोई मुन्ना बोल कर व्यक्ति है जिसने भिड़ को उकसाया और कई विरोधी नारे भी दिए जबकि पता चला इसी मुन्ना मोबाइल पर नगर थाना में कई मामले दर्ज है इसके बाबजूद पुलिस हाथ पर हाथ रख पर बैठी हुई है यह समझ के परे है।

img 20240514 wa00171443898442559231103

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!