अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के मध्य विद्यालय मोंगला बांध की छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार साहा के नेतृत्व में रविवार को शैक्षणिक भ्रमण कराने के उद्देश्य से निर्धारित शुल्क लेकर देवघर एवं दुमका जिला के विभिन्न पर्यटक स्थलों का वर्ग पांचवा से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया। सुबह बस द्वारा छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम दुमका जिला अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ का भ्रमण कराया इसके बाद देवघर जिला अंतर्गत तपोवन, नौलखा मंदिर, नंदन पहाड़ सहित इत्यादि जगहों पर बस द्वारा ले जाया गया जो देर रात को वापस लौट आए। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार साहा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण मनोवैज्ञानिक सिद्धांतो पर आधारित है, शैक्षणिक भ्रमण से इन्द्रियों आदि द्वारा छात्र छात्राओं को प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है, सुगमता से देखने, समझने का अवसर प्राप्त होता है, निरीक्षण, कल्पना आदि शक्ति का विकास होता है जो सामाजिक सिद्धांतों पर आधारित है। स्पष्ट, प्रत्यक्ष अनुभव के साथ ज्ञान, व्यवहारिक ज्ञान, स्वास्थ्य, दृष्टिकोण विस्तृत और प्राकृति से जुड़ने का का अवसर प्राप्त होता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास की कड़ी के रुप में लाभप्रद है। उक्त शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक आदिनाथ मुखर्जी, शिक्षक शिबू मुर्मू,49 छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण में पहुंचा था।





