Search

May 15, 2026 7:02 pm

पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र के साथ चेक नाका का किया निरक्षण,सीमा सील करने को दिया निर्देश।

चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस अलर्ट

पाकुड़, 1 जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट एवं सतर्क है एवं चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया से लेकर शरारती तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पाकुड़ पुलिस कटिबंध है। इसमें हस्तक्षेप और व्यवधान डालने वाले को पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार इसे लेकर लगातार कैंपिंग कर रहे हैं और जिले से सटे सभी बंगाल सीमा को पूरी तरह से चुनाव आयोग के आदेश पर शील करने का निर्देश जारी कर दिया है। आदेश के आलोक में सीमा सील किया जा रहे हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर चेक नाका का निरीक्षण एवं सीमा सील का कार्य किया जा रहा है जो अगले 72 घंटे तक प्रभावी रहेगा। इस क्रम में एसपी प्रभात कुमार ने अंतरराज्य सीमा चांदपुर , पत्थरघट्टा स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

img 20240531 wa0000284001660957968952

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!