विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों से की वोट करने की अपील
सुदीप कुमार त्रिवेदी
I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं राजमहल संसदीय क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पाकुड़ के शाहीन परवेज के नेतृत्व में उनकी टीम ने जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर जीत दिलाने की अपील की । उक्त टीम में काँग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज़ के साथ काँग्रेस जिला सचिव पप्पू गंगवानी, जगदीश प्रसाद भगत व जाहिर अंसारी मौजूद थे । उक्त टीम ने क्रमशः चांदपुर, कबीलपुर, गांधईपुर, फुटानी मोड़, पृथ्वीनगर, कोपागढ़ एवं चांचकी में आम जनता के बीच अधिक से अधिक वोट करने को लेकर संबोधित किया । अपने संबोधन में शाहीन परवेज़ ने सम्पूर्ण भारत परिवर्तन की लहर चलने की बात करते हुए कहा कि इस मोदी सरकार यानि केंद्र सरकार गरीब को गरीब और अमीर को अमीर बनाने का काम कर रही है, अगर देखा जाए तो सिर्फ गुजराती अपने मित्रों उद्योगपति को ही अमीर बनाने में लगा है। जैसा कि मीडिया के माध्यम से ये भी खबर मिल रही है कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो बाबा भीम राव अंबेडकर जी का संविधान ही बदल देंगे। केंद्र सरकार भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर सत्ता में बने रहना चाहती है ये न तो मंहगाई कम करेगी और न ही युवा बेरोजगारों को रोजगार देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि विद्यार्थियों के किताबों में इतना टैक्स बढ़ा दिया है कि बच्चे पढ़ाई लिखाई न कर सके,शसिर्फ अनपढ़ बने रहे। आज देखा जाय तो भारत ही नहीं झारखंड में भी इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है जिस कारण विपक्षी राजनेताओं को अपने एजेंसी द्वारा झूठा केस में फंसा कर जेल भेजने का काम किया जा रहा है। ऐसी केंद्र जुमलेबाज सरकार, झूठ बोलने वाली सरकार को भारत की जनता ने इस बार उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। इसलिए नरेंद्र मोदी बौखला गए है इसलिए अपने संबोधन हिंदू मुस्लिम तथा मंगल सूत्र की बात करते है । अगर करना है तो अपने दस वर्ष कार्यकाल में देश की कौन कौन सी सरकारी संपत्ति को बेचा है इस विषय पर जनता बताएं पर बोलेंगे नही। राहुल गांधी ने कांग्रेस के यानि इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में भारत की जनता को 5 न्याय और 25 गारंटी का वायदा किया है । अगर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाती है तो इसे पूरा करेंगे।इसलिए आप सभी जनता से अपील है कि 1 जून को अपने बहुमूल्य वोट इंडिया गठबंधन के JMM प्रत्याशी तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर राजमहल संसदीय क्षेत्र के विजय कुमार हांसदा को भारी मतों से विजय बनावे।






