Search

May 4, 2026 10:32 am

मौत से जूझ रहे युवक की जान डॉक्टरों की टीम ने फरिश्ता बन बचाई।

जान से मार देने की नियत से युवक के गले पर किए गए तीन वार,सड़क पर जख्मी हालत में पड़ा मिला था युवक।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के धवोबुना- नीरबांध गांव के सड़क किनारे रविवार सुबह एक गला रेता हुआ व्यक्ति को देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. उक्त व्यक्ति के गले मे तीन जगह धारदार हथियार के वार के बाद भी व्यक्ति की सांसे चल रही थी. घायल व्यक्ति की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा गांव निवासी सुनीराम मरांडी के रूप में पहचान हुई है. वही घायल व्यक्ति के पिता महेशपुर थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा गांव निवासी सोरेन मरांडी ने बताया कि उसका पुत्र सुनिराम मरांडी बीते शनिवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर से निकल गया था. बताया कि सुनिराम मरांडी का दिमागी हालत ठीक नहीं है. रविवार सुबह जब माधोपाड़ा के समीप खेत में भैंसा चडा रहा था. उसी क्रम में किसी ने बोला कि भेंटाटोला पंचायत के धवोबुना- नीरबांध के पास मेरा पुत्र का गला काट दिया है. इसके बाद घायल सुनिराम मरांडी के पिता घटना स्थल पहुँचकर देखा कि उसका पुत्र ही है. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही स्थानीय थाने के एएसआई जयशंकर राम दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचे. जहां उन्होंने एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया गया. जहां चिकित्सक सुशील कुमार व अंजनी कुमार भगत ने घायल व्यक्ति की प्राथमिक उपचार कर घायल की जान बचा ली गई. हालांकि समाचार भेजे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!