Search

May 6, 2026 10:36 am

सत्य सनातन संस्था की टीम कांवरियों की सेवा करने देवघर रवाना हुई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पवित्र श्रावण मास में हर सोमवारी को पाकुड़ जिले के विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों को नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर पूजा सामग्री वितरण करते हुए अब सत्य सनातन संस्था के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य चौथे सोमवारी के लिए (सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर पैदल बम या डाक बम जाने वाले) कांवरिया शिव भक्तों को सेवा देने के लिए देवघर हुए रवाना। साथ ही चौथे सोमवारी के शुभ अवसर पर बाबा को जलार्पण कर सभी शिवभक्त वापस पाकुड़ आ जाएंगे। मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनी रंजीत चौबे ने बताया कि यह निरंतर 5 वर्षों से सेवा कार्य प्रारंभ है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष की सेवा करने के लिए संस्था की टीम संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सनातनी अमर ठाकुर के नेतृत्व में जा रही है। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष सनातनी सागर, पाकुड़ जिला अध्यक्ष राहुल सिंह,सनातनी मोनू,सनातनी राकेश,सनातनी रत्न भगत,सनातनी अमित मंडल,सनातनी दीपक, सनातनी राका,सनातनी किशोर, सनातनी पिक्की,सनातनी शंकर, सनातनी विजय,सनातनी लड्डन उर्फ लादेन, सनातनी सुभाष व अन्य कई सनातनी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!