Search

May 9, 2026 7:45 pm

तीन दिवसीय बांग्ला संकीर्तन का समापन घुलौट कीर्तन के साथ सम्पन्न हुआ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगला बाँध गांव में राम पाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बांग्ला संकीर्तन का समापन मंगलवार को घुलौट कीर्तन के साथ सम्पन्न हुआ । गाजे बाजे के साथ इस संकीर्तन में निकटवर्ती राज्य पश्चिम के धुलौट संकीर्तन का जत्था पूरे मोंगला बांध में भ्रमण कर संकीर्तन की प्रस्तुति झूमते नाचते हुए किया । मौके पर ग्रामीणों ने कीर्तन मंडलियों का अभिनंदन पुष्प वर्षा कर किया । धुलौट भ्रमण के दौरान रास्ते में जगह जगह पर प्रसाद के रूप में शर्बत व बतासा वितरण किया गया । धुलौट कीर्तन को देख ऐसा लग रहा था जैसे लोग भक्ति सागर में डूबकी लगा रहे थे। इस अवसर पर राम पाल के प्रांगण में सोमवार की रात्रि में पश्चिम बंगाल के कथावाचीका लख्खी एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा बंगला संगीतमय भजन एवं प्रवचन की प्रस्तुति की गई। वहीं मंगलवार सुबह भी हरि नाम एवं लीला कीर्तन भजन कर कलाकारों द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद ग्रामीणों को महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।

img 20240604 wa00708680336270595076590

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!