Search

May 1, 2026 5:24 am

तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को किया गया सम्मानित।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के तिवारीपाडा टोला स्थित पुस्तकालय परिसर में सेवन स्टार क्लब के द्वारा तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें महेशपुर क्षेत्र के कई खिलाड़ीयों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार देर रात को हुई. फाइनल मैच सौभिक पाल- बिट्टू भगत बनाम आशीष सिंह उर्फ चिम्पू सिंह- वासुदेव कर्मकार के बीच रोमांचक फाईनल मैच खेली गई। जिसमें सौभीक पाल ओर और बिट्टू भगत की टीम ने अपने विपक्ष टीम को धूल चटाते हुए जीत हासिल कर ली। वही सेवन स्टार क्लब के अध्यक्ष बिक्की राय व सन्नी तिवारी के द्वारा विजेता टीम के सौभीक पाल व बिट्टू भगत को मैडल पहनाते हुए कप और नगद 1000 और उपविजेता टीम आशीष सिंह उर्फ चिम्पू सिंह व वासुदेव कर्मकार मैडल, कप व 500 नगद देकर सम्मानित किया। मौके पर बिक्की राय, अमित सिंह, सौरभ सिंह, रिजु सिंह, गुड्डू रजक, सुल्तान शेख, प्रणव मंडल, गौरव तिवारी, सन्नी तिवारी, सौरभ भगत, साहिल घोष सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!